पंजाब की तरक्की, खुशहाली और सर्वजन के भले के लिए गुरु चरणों में की अरदास
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी अमृतसर के लोकसभा हलका इंचार्ज श्री जरनैल सिंह ढोट ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर पार्टी की चढ़दी कला, पंजाब की खुशहाली, अमन-शांति और सर्वजन के भले के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के चरणों में नतमस्तक होकर पंजाब के सर्वांगीण विकास और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री जरनैल सिंह ढोट ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में प्रदेश को तरक्की और खुशहाली की नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
श्री ढोट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां आम लोगों के कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार के अवसरों और पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों और जनकल्याण के एजेंडे को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी की पावन धरती पर नतमस्तक होकर उन्होंने पंजाब की चढ़दी कला, आपसी भाईचारे, अमन-शांति और सर्वजन के भले के लिए अरदास की है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
