जनगणना-2027 : स्व-गणना में भाग लेने के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी ने की अपील

शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्कूल प्रमुखों, प्रिंसिपलों, शिक्षकों एवं आम जनता से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 नवंबर 2026: जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उप जिला शिक्षा अधिकारी अमृतसर श्री राजीव कपूर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री राजविंदर सिंह, मास्टर ट्रेनर श्री अमृतपाल तथा जिला फील्ड ट्रेनर डॉ. पूर्णिमा ने भाग लिया। इस दौरान स्व-गणना प्रक्रिया के महत्व और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजीव कपूर ने सभी प्रिंसिपलों, स्कूल प्रमुखों, इंचार्जों, लेक्चररों, शिक्षकों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा आम जनता से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नागरिक स्व-गणना की सुविधा के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार एवं आवास से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुचारु, सरल एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे अपने संस्थानों में विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें तथा जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसकी सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …