फ्रेंड्स एवेन्यू में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने किया शुभारंभ

लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरी पहली प्राथमिकता : डॉ. जसबीर सिंह संधू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 19 नवंबर 2026: विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिम के वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत आने वाले इलाके फ्रेंड्स एवेन्यू में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्य का आज विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इलाके के पार्षद श्री प्रभ उप्पल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिम के प्रत्येक वार्ड और हर इलाके का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सीवरेज व्यवस्था, पक्की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाता है और उनके समाधान के लिए विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास की यह प्रक्रिया भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगी और लोगों को किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधा की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने नई सीवरेज पाइपलाइन का कार्य शुरू करवाने के लिए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू और पार्षद श्री प्रभ उप्पल का धन्यवाद किया।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …