पंजाब के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पंजाब के कन्वीनर सरदार राजेंद्र मरवाहा की अध्यक्षता एवं को-कन्वीनर सरदार परमजीत सिंह बत्रा तथा आईटी सेल के को-कन्वीनर धर्मपाल शर्मा (चाचा) के नेतृत्व में सभी को-कन्वीनरों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर विशेष मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री जी के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।
प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और पंजाब के व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता : राजेंद्र मरवाहा
पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारा उद्देश्य पंजाब में व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी : परमजीत सिंह बत्रा
पंजाब के व्यापार एवं उद्योग जगत को मजबूत बनाने के लिए सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
डिजिटल तकनीक से व्यापार को मिलेगी नई दिशा : धर्मपाल शर्मा (चाचा)
आज के डिजिटल युग में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर सरकारी नीतियां बेहद जरूरी हैं। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी है। हम व्यापारिक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र