
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 नवंबर 2026: श्री कुलदीप सिंह चहल, आईपीएस (डीआईजी) ने पुलिस कमिश्नर, अमृतसर के रूप में अपना कार्यभार संभालने के बाद आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में नतमस्तक होकर गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने श्री दुर्ग्याणा मंदिर में भी माथा टेका और सरबत्त के भले, शहर में अमन-शांति, आपसी भाईचारे तथा खुशहाली के लिए अरदास की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता विश्वभर में अद्वितीय है। इस पवित्र शहर की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भावना से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त शहरवासियों की चढ़दी कला, सुख-शांति और सर्वजन के भले की कामना की।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र