Breaking News

पूर्वोत्तर में विकास और विचार की जीत हुई : कमल शर्मा


चंडीगढ़
: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री कमल शर्मा ने पार्टी को पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत को विकास और विचार की जीत बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, कर्मठ कार्यकर्ताओं व इन राज्यों की जनता को इसका श्रेय दिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री कमल शर्मा ने बताया कि अभी तक देश के पूर्वोत्तर राज्य कांग्रेस व वामपंथी सरकारों के अंतर्गत चलते हुए विकास की दृष्टि से पिछड़ गए और प्राकृतिक रूप से संपन्न यह क्षेत्र देश का बीमारू क्षेत्र बन गया। रही सही कसर इन इलाकों में हिंसा व दमन की नीतियों में विश्वास करने वाली वामपंथी पार्टियों ने पूरी कर दी।

हिंसा के कारण विकास नहीं हो पाया और विकास न होने के चलते यहां अलगाववाद फैला, लेकिन अब इन राज्योंं मेें भाजपा का उदय न केवल यहां के लोगों बल्कि पूरे देश के लिए शुभ संकेत है। श्री कमल शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सबका एक साथ विकास हो रहा है, भ्रष्टाचार के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी जा रही है, पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा को रोकने के लिए काम किया जा रहा है, दुनिया में भारत की धाक जमी है यह सभी इन्हीं सांझा प्रयासों व कार्यों की जीत है। श्री कमल शर्मा ने कहा कि पार्टी की इस जीत ने देश के कुछ राज्यों कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल व अंतत: साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तस्वीर को साफ कर दिया है कि भाजपा इन सभी चुनावों में जीत का क्रम दोहराएगी। श्री शर्मा ने इस जीत को देश की राजनीति में एतिहासिक जीत बताते हुए कांग्रेस को नकारात्मक राजनीतिक दृष्टिकोण त्यागने व वामपंथी दलों को हिंसा की राजनीतिक छोडऩे की सलाह दी है और चेताया है कि अगर इन दलों का रवैया यही रहा तो जल्द ही विपक्षी पार्टियां अपना अस्तित्व खो देंगी।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *