राज चुनाव आयोग ने जिला परिषद चुनावों के लिए श्री संदीप हंस को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 4 दिसंबर 2025: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमृतसर, श्री दलविंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद/पंचायत समितियों के आम चुनाव-2025 के लिए राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा जिला अमृतसर के लिए श्री संदीप हंस, आईएएस (बैच 2010) को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसलिए जिला अमृतसर की सभी राजनीतिक पार्टियों और आम जनता को सूचित किया जाता है कि चुनावों से संबंधित किसी भी समस्या या कठिनाई के लिए पर्यवेक्षक महोदय से मोबाइल नंबर 88475-66865 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …