Breaking News

इंडिया टुडे कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जिलाधीश जालन्धर को किया सम्मानित

जालन्धर : जिले के सम्मान को बढाते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज जिलाधीश जालन्धर वरिंदर कुमार शर्मा को सर्वश्रेष्ठ काम करने और बुनियादी ढांचा को बढिया करने पर सम्मानित किया । शर्मा को यह पुरस्कार जे डब्ल्यू मैरियट होटल में इंडिया टुडे के द स्टेट ऑफ कॉनक्लेव समागम के दौरान दिया गया । जालन्धर जिले को बढिया बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, कृषि, उद्योग, जल ,स्वच्छता, समृद्धि के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने के लिए चुना गया है। इडिंया टुडे दारा राज्य के 22 जिलों में सर्वे करने के बाद जालन्धर जिले को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

सम्मानित होने पर जिलाधीश शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है । उन्होनें कहा कि इस सम्मान ने जिला प्रशासन को और अधिक समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध कर दिया है। शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन इस सम्मान के लिए चुने जाने पर असीम गौराविन्त महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का श्रेय अलग-अलग विभागों को देता है, जिन्होंने जिले के विकास के लिए काम किया है।

जिलाधीश ने कहा कि पुरस्कार जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आगे भी बढिया तरीके से लोगों की सेवा करने के प्रयास को जारी रखेगा। शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के लोगों की समृद्धि के लिए इसी प्रकार कार्य करता रहेगा ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *