Breaking News

घर-घर रोजगार योजना के अधीन 15 और 21 फरवरी को रोजगार मेले

रोजगार मेले में 5500 बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरियां- एडीसी

जालन्धर : अतिरिक्त जिलाधीश जालन्धर जितेंद्र जोरवाल ने आज कहा कि 15 और 21 फरवरी को होने वाले सीटी इंस्टीट्यूट और डीएवीआईईटी में रोजगार मेलों के दौरान बेरोजगार युवाओं को लगभग 5500 नौकरियों दी जाएगी।अतिरिक्त जिलाधीश जो कि 15 फरवरी को होने वाले मेगा इवेंट की तैयारीयों का जायजा लेने के लिए सीटी इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में पहुँचे जहाँ पर उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 फरवरी को सीटी इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस और २१ फरवरी को डीएवीआईईटी में होने वाले रोजगार मेले इस बात को सुनिश्चित करते है कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेगें। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के प्रमुख उद्यमी इस मेगा जाब मेले में भाग लेंगे और इस क्षेत्र के लगभग 5500 बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। जोरवाल ने कहा कि राज्य सरकार के घर घर रोजगार योजना के अधीन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

अतिरिक्त जिलाधीश ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सपना है कि राज्य के प्रत्येक युवा को नौकरी मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, जो रोजगार के नए रास्ते 2ाोलने में सहायक होंगे। श्री जोरवाल ने कहा कि ये रोजगार मेले युवाओं को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास भागीदार बनाने बनाने में सहायक सिद होगे। इस अवसर पर सीटी इंस्टीट्यूट के मनबीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने जिला प्रशासन को रोजगार मेलों को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *