Breaking News

रोगी कल्याण समिति ने सिविल अस्पताल के लिए जारी किए 5 लाख

जालन्धर : जिलाधीश जालन्धर वरिन्दर कुमार शर्मा जो कि रोगी कल्याण समिति के प्रधान हैं की तरफ से शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालन्धर के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए 5 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। इससे सम्भंधित जिला प्रशासकीय कंपलै1स में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश जालन्धर इस 470 बिस्तरों वाले अस्पताल जोकि राज्य का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है को मंजूरी दी गई । पंजाब सरकार अस्पताल में आने वाले लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। शर्मा ने कहा कि 5 लाख रुपए के फंड को नये बिस्तर, दवाएँ और ज़रूरी प्रयोग की चीजें खरीदने के अतिरिक्त नया फर्नीचर और वार्डों की सफ़ेदी करवाने पर खर्चा किया जायेगा। उन्होनें सिविल अस्पताल के मैडीकल सुपरडैंट डा.जसमीत कौर बाजवा को इस से संभंधित सभी कार्यवाहियों जैसे कि खरीद समिति, टैंडर या कुटेशन लेने की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करने के लिए कहा है। शर्मा ने मैडीकल सुपरडैंट को जालन्धर के सिविल अस्पताल को उच्च दर्जे का स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए बाकी रहते कामों पर खर्च से सम्भंदित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है । जिस बारे में स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिन्दरा से बातचीत की जायेगी।

शर्मा ने आगे कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को मरीज़ों के लिए जैनरिक दवाओं की सिफ़ारिश करनी चाहिए जोकि ऐसीं दवाएँ जन औषधि सैंटर में हर समय उपलब्ध होनीं चाहिए।
इस अवसर पर मैडीकल सुपरडैंट डा.बावा की तरफ से जिलाधीश को बताया कि कि सिविल अस्पताल में डिपलोमेट आफ नेशन बोर्ड र्कोस शुरू किया जा रहा है जिस का पहला निरीक्षण फरवरी 20 को किया जायेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.राजेश कुमार बग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी सकैंडरी हरिन्दरपाल सिंह, एस.एम.ओ. डा.कशमीरी लाल, डा.तरलोचन सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *