Breaking News

बी.बी.के-डी.ए.वी काॅलेज द्वारा डी बी टी के सौजन्य से गैस्ट लैक्चर का आयोजन

अमृतसर : बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर के कैमिस्ट्री विभाग द्वारा डी बी टी के सौजन्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘साईंस फाॅर अ बैटर लिविंग’ तथा ‘द ब्यूटीफुल जर्नी ऑफ़ आॅरगैनिक कैमिस्ट्री’ विषयों पर गैस्ट लैक्चर करवाए गए। इसकी स्रोत वक्ता डाॅ.वन्दना भल्ला, एसोसिएट प्रोफेसर गुरू नानक देव विश्वविद्यालय रहीं। डाॅ ़वन्दना भल्ला ने विज्ञान के विद्यार्थियों को विज्ञान का उद्वेश्य एवं महत्व बताते हुए कैमिस्ट्री के साथ जीवन को बेहतर बनाने के तरीके बताए। इसके साथ ही आपने भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन के जीवन, योगदान एवं उपलब्धियों पर भी रोशनी डाली कि क्यों इस वैज्ञानिक के जन्मदिवस को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्राचार्या डाॅ.पुष्पिन्दर वालिया ने डाॅ भल्ला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आपने कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग एवं डाॅ.भल्ला को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डाॅ.पूनम खुल्लर, प्रो.वंदना गुप्ता, प्रो.अनु सैनी, प्रो.लावण्या टंडन, प्रो.राजप्रीत कौर, प्रो.प्रभजोत कौर, प्रो.रवनीत कौर एवं प्रो.आस्था अग्रवाल सहित विज्ञान के सभी कोसि़र्ज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *