Breaking News

मिनी गोल्फ चैम्पियन शिप में सीटीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते 3 स्वर्ण पदक

लुधियाना : शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीटी यूनिवर्सिटी (सीटीयू) के विद्यार्थियों ने निजी यूनिवर्सिटी फगवाड़ा द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मिनी गोल्फ चै िपयनशिप में 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक पर कब्जा किया।बैचलर इंन फिजिकल एजुकेशन के छात्र मनप्रीत सिंह ने दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक हासिल किए। वहीं बीसीए साइबर सिक्योरिटी के विद्यार्थी राहिल ने गोल्ड मैडल जीता। अपनी उपलब्धियों और अनुभव के बारे में बात करते हुए मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे शानदार एवं चुनौतीपूर्ण समय था। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस चैंपियनशिप में उनका मुकाबला एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के  साथ हुआ।

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्पोर्ट्स डायरैक्टर डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि छात्रों को किताबी कीड़ा बनकर ही नहीं बल्कि खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज के समय में मल्टी टास्कर छात्रों की आवश्यकता है। जिंदगी की ऊंचाईयों को छूने के लिए पढ़ाई ही नहीं खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और दिमाग होता है। सीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने छात्रों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी संस्था छात्रों को ऐसा माहौल देती है जहां पर वह अपनी प्रतिभा को निखार पाए।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *