Breaking News

निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा रक्तदान शिविर में 400 यूनिट रक्तदान

लुधियाना (अजय पाहवा) सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की देश भर में 3000 के लगभग शाखाएं 24 अप्रैल 2019 को मानव एकता दिवस समागम के उपलक्ष्य में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित करेंगी जहां बाबा गुरबचन सिंह जी तथा सैंकड़ों ऐसे श्रद्धालु भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने सत्य, प्रेम, शांति तथा मानव एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी  ।इसी दिन देश में विभिन्न स्थानों पर 81 रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा । मिशन के द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवम्बर माह में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया । सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने स्वयं रक्तदान करके इस शिविर का उद्घाटन किया और कहा कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए । संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से वर्तमान सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर जी महाराज की पावन आशीर्वाद से इस साल रक्तदान शिविर 24 अप्रैल, दिन बुधवार को संत निरंकारी सत्संग भवन संगोवाल लुधियाना में आयोजित किया गया , जिस में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया पर डाक्टरी टीम के सिमित ओर निर्धारित रक्त यूनिट के प्रबंध के कारण 400 के करीब श्रद्धालु ही रक्तदान कर पाए ।

इस रक्तदान शिविर में दयानन्द मेडिकल कॉलेज, सिविल हॉस्पिटल तथा रेड क्रॉस सोसाइटी की टीमों ने अपना योगदान दिया ।इस शिविर का शुभारम्भ सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर सिंह ने किया । उन्होंने रक्तदानियों को रक्तदान करने के लिए शुभकामनायें दी और इसी प्रकार समाज कल्याणकारी कामों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया । सीनियर मेडिकल अफसर डॉ गीता और रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ मंगला भी इस मौके पर उपस्थित रहे ।  एन एस गिल , संयोजक संत निरंकारी मंडल , ब्रांच फ़िरोज़पुर  ने बताया के  वर्ष 1986 से लेकर अब तक मिशन कि द्वारा 6,076 रक्तदान शिविर आयोजित किये जा चुके हैं जिनमें 10,36,560 यूनिट रक्तदान किया गया और साथ ही उन्होने बताया कि मिशन का मुंबई में अपना एक ब्लड बैंक भी है ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *