Breaking News

पोस्टल बैलटों की गिनती प्रक्रिया के निगरान इंचार्ज होंगे अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर

चार अन्य सीनियर आधिकारियों को भी पोस्टल बैलट पेपरों की गिनती के लिए तैनात किया

जालन्धर : लोक सभा मतदान के दौरान सर्विस वोटरों के पोस्टल बैल्ट प्राप्त करने और गिनती की समुच्चय निगरानी के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर के नेतृत्व में 5 सीनियर आधिकारियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह समुच्चय प्रक्रिया के निगरान इंचार्ज होंगे। पोस्टल बैलटों की गिनती के लिए 10 अलग टेबल लगाए गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर लैड्ड रिकार्ड सोसायटी संजीव शर्मा सहायक डायरेक्टर फैक्टरीज दुआरका दास,सहायक श्रम कमिश्नर सुखजिन्दर सिंह और कार्यकारी इंजीनियर रूप चंद की तरफ से भी पोस्ट बैलटों की गिनती की प्रक्रिया की निगरानी की जायेगी।

इस से पहले इस से सम्भंधित एक मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि देश के अलग -अलग हिस्सों में चुनावी ड्यूटी कर रहे 2000 अधिकारी और कर्मचारी जोकि जालंधर से सबंधित हैं की तरफ से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलटों के द्वारा की जायेगी जिन की प्राप्ति और गिनती के लिए जिला प्रशासन की तरफ से उचित प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1593 सर्विस वोटर और 500 अन्य कर्मचारी जोकि अलग अलग स्थानों पर ड्यूटी निभा रहे हैं की तरफ से भी अपने लोकतंत्रीय अधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलट पेपर के द्वारा की जायेगी।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *