Breaking News

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पेंटिंग मुकाबलों के द्वारा युवाओं को वातावरण के बारे में किया जागरूक

जालंधर : पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने एक नई पहल करते हुए युवाओं को वातावरण की सुरक्षा संबंधी जागरूक करने के लिए लायलपुर खालसा सीनियर सकैंडरी स्कूल नकोदर रोड जालंधर में पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। यह पेंटिंग मुकाबले’बीट एयर पल्यूशन’विषय पर 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व वातावरण दिवस के सम्बन्ध में करवाए गए। इस अवसर पर सीनियर वातावरण इंजीनियर श्री हरबीर सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए जबकि कार्यकारी इंजीनियर श्री अरुण कुमार ककड और जूनियर इंजीनियर श्री वरुण कुमार ने समागम की अध्यक्षता की । इस पेंटिंग मुकाबलों में खालसा सीनियर सकैंडरी स्कूल के कुल 200 विद्यार्थियों में से 84 विद्यार्थी ने भाग लिया जिन में से 24 छात्राएँ शामिल थे।

     इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री हरबीर सिंह ने कहा कि यह समागम करवाने का मुख्य उदेश्य युवाओं को वातावरण की संभाल के लिए ज़िम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होनें कहा कि देश का भविष्य होने के नाते युवाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को वातावरण की सुरक्षा के बारे जागरूक करे।

अंत में अभिषेक, साक्षी और जसकीरती को पेंटिंग मुकाबले में पहला,दूसरा और तीसरा इनाम दिया गया और विद्यार्थी रवि राज कुमार, सरीना और होमा को कौसोलेशन इनाम दिया गया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *