Breaking News

राजनितिक, धार्मिक, समाजिक संस्थाओं के नेताओं ने दी जेटली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भारत की राजनीति के चाणक्य, कुशल राजनीतिज्ञ व् संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता, सफल अधिवक्ता, पक्ष-विपक्ष के चहेते नेता और देश के पूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन पर जहाँ समस्त भाजपा परिवार सहित सारा देश  दुःख की घडी है, वहीँ अमृतसर भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने चाहते नेता की यादों को भूल नहीं पा रहे और उनकी याद में अपने मेहबूब नेता की याद में हर शहर में शोक-सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।  इसी कड़ी में स्वर्गीय श्री अरुण जेटली जी को महानगर के सभी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के वरिष्ठ नेताओं ने आयोजित शोकसभा में श्री अरुण जेटली जी को अपने-अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करके श्रदांजलि दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व् राजयसभा सांसद श्वेत मलिक ने शोकसभा में श्रद्धांजलि देकर अपने संबोधन में कहाकि श्री अरुण जेटली जी के निधन से समस्त भाजपा परिवार सदमे है। उनके निधन से देश सहित भाजपा परिवार को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है। हमने एक कुशल व पंजाब की जनता की आवाज़ व प्रतिनिधित्व करने वाला, पंजाब व पंजाबियत को अपने दिल से गले लगाने वाला पंजाब प्रदेश का प्रतिनिधि खो दिया है। मलिक ने कहाकि श्री अरुण जेटली उनके राजनीतिक गुरु थे। वह एक कुशल राजनेता के साथ-साथ कुशल वकील भी थे। मलिक ने बताया कि जेटली जी हर गरीब की मुश्किल हल करने के लिए मसीहा का काम करते थे। उन्होंने आपने जीवन काल में अपने घर में काम करने वाले वर्करों सहित कई गरीब परिवारों के बच्चों को देश-विदेश में अच्छी शिक्षा दिलवा कर उनका जीवन सफ़ल बनाया।

भाजपा राष्ट्रिय सचिव तरुण चुघ ने कहाकि जेटली जी का राजनीतिक जीवन बहुत शानदार व् बेदाग़ था। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान जेटली जी ने कई मंत्रलयों की जिम्मेदारी संभाली और उन्हें सफलतापूर्व सही दिशा दी। भाजपा की समस्त लीडरशिप श्री अरुण जेटली जी से राजनितिक विषयों पर मार्गदर्शन लेने आते थे ।  चुघ ने कहाकि जेटली जी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ से राजनीति में पदार्पण करने वाले जेटली जी पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए गए थे । उसके बाद उन्होंने वाणिज्य से लेकर रक्षा, कॉरपोरेट, वित्त जैसे कई मंत्रलयों में अपना योगदान दिया व् उन्हें सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया । आर्थिक विकास, रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही ।  
लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहाकि जेटली जी जैसे नेता के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला था और वो हमेशा अमृतसर के विकास के बारे में उनसे बातचीत किया करते थे। उन्होने कहाकि अरुण जेटली जी जैसे नेता देश के लिए बहुत अहम होते हैं और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। जेटली जी का  पंजाब की राजनीती से भी बहुत ही करीबी रिश्ता था। पंजाब कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी ने श्री अरुण जेटली को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहाकि पंजाब व अमृतसर की राजनीति से श्री अरुण जेटली का बहुत ही गहरा नाता रहा है और जेटली से उन्हें कई बार मिलने का मौका भी मिला। अमृतसर से जेटली जी ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा। जेटली जी ने अपने मंत्री पद पर के कार्यकाल के दौरान पंजाब को हमेशा पहल के आधार पर रखा और यहाँ पर आई.आई.एम्. जैसे देश के प्रख्यात  शिक्षण संस्थान को शुरू करवाया।  इसके इलावा पंजाब के कई शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजक्ट को भी उन्होंने अपने प्रयास से मंजूर करवाया और इस पर शहरों में काम भी शुरू करवाया।
राष्ट्रिय स्वय: सेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य जगदीश महाजन ने श्री अरुण जेटली को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहाकि जेटली जी बहुत ही स्वच्छ छवि के नेता थे।  पंजाब को श्री अरुण जेटली जी की देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी याद पंजाब के वासी के दिल में अमिट छाप बन कर रहेगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने शोक सभा के श्री अरुण जेटली को श्रद्धांजली देते हुए कहाकि जेटली जी सभी के हरमन प्रिय नेता थे और सभी पार्टियों के साथ उनका बहुत अच्छा समन्वय था।  उन्होंने कहाकि श्री जेटली जी की बदौलत आज कई भाजपा कार्यकर्ता नेता के पद तक पहुँचे हैं। वह हर कार्यकर्ता का मार्गदर्शन बहुत ही अच्छे तरीके से करते थे।
इसके इलावा राष्र्टीय स्वय: सेवक संघ के विबघ  प्रचारक अक्षय कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला अकाली दल जत्था के प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मेयर बक्शी राम अरोड़ा, पूर्व चैयरमैन धर्मवीर सरीन ने भी अपने शब्दों के साथ जेटली जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस शोक सभा में प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, राकेश गिल, सचिव उमेश शारदा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, राजेश हनी, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, जनार्दन शर्मा, हरविंदर संधू, सुखमिंदर सिंह मिंटू, बलदेव राज बग्गा, संजीव खोसला, पप्पू महाजन, जरनैल सिंह ढोट, अरविन्द शर्मा, दविंद्र पहलवान, अमन ऐरी, मानव तनेजा, राहुल महेशवरी, अनुज भंडारी, एकता वोहरा, ज्योति बाला, अलका शर्मा, नीरू कोड़ा, श्रुति, मोहित महाजन, कुमार अमित, तरुण जस्सी, पवन खन्ना, जोगिन्दर जोगी, अजय अरोड़ा, बलविन्दर गिल इत्यादि समस्त भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री अरुण जेटली को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

 

Check Also

ब्रहमज्ञान और कर्म के द्वारा ही मानवता का उत्थान संभव है

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 6 जुलाई 2025: धरती के किसी भी कोने पर जीने वाला इन्सान जिन्दगी …