एमएसपी से नीचे फसल बेचने के लिए गुमराह करने वाले तत्वों पर होगी कानूनी कार्रवाई: डीसी

एमएसपी से कम कीमत पर फसल बेचने तथा गुमराह करने के संबंध में मोबाइल नंबर 7973867446 पर जानकारी की जाए सांझा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 अक्टूबर 2024: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा किसानों को उनकी फसल एमएसपी से नीचे बेचने के लिए गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना सामने आती है तो संबंधित मंडी के व्यापारियों, निरीक्षकों, सचिवों, शैलरों और निजी खरीददारों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में आती है तो वे मोबाइल नंबर 7973867446 पर जानकारी साझा करें ताकि इन शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …