Breaking News

शहर की साफ-सफाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर एवं नगर निगम कमिश्नर ने अवर्धा कंपनी के साथ की बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 नवंबर 2024:  हाल ही में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और नगर निगम कमिश्नर  गुलप्रीत सिंह ने भक्तांवाला डंप का दौरा किया और अवरधा कंपनी के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इस संबंध में अवर्धा कंपनी के अधिकारियों ने एक बैठक डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर से करके अपना पक्ष रखा। डिप्टी कमिश्नर ने अवरधा कंपनी को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि डोर टू डोर कलेक्शन में तेजी लाई जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कंपनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ-सफाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाए।

डीसी ने कंपनी को डंप स्थल पर अधिक मशीनरी लगाने तथा बायोरेडमीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि डंप स्थल पर कूड़े का ढेर जमा न हो सके।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह ने अवरधा कंपनी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि शहर की साफ-सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थान पर कूड़े के ढेर नजर नहीं आने चाहिए।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …