रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे अमृतसरवासी, एक ही दिन में 500 यूनिट किया रक्तदान

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 3 दिसंबर 2024: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला प्रशासन अमृतसर और केवीआई एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सहायक कमिश्नर सोनम आईएएस ने किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इसी प्रकार समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बचाने में मदद मिलती है, इसलिए किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए और इसी तरह जरूरत पड़ने पर शिविरों में जाकर या अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए।

इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शाम तक डॉक्टरों की टीम ने करीब 500 यूनिट रक्त लेकर ब्लड बैंक में जमा करा दिया।

 इस अवसर पर सचिव रेड क्रॉस सैमसंग मसीह, मैनेजर विक्रम जीत सिंह, सुशांत भाटिया, सुखदीप सिंह, लखविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, अरविंदर कौर, मनमीत सिंह साहित्य और अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …