केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने के कार्य लगातार जारी रहेंगे: विधायक डॉ. अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 3 दिसंबर 2024: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गली लाहौरका के साथ लगती सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़के बनवाने के विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रिमिक्स, आरएमसी और सीसी फ्लोरिंग के माध्यम से सड़के और गालियां बनवाने के कार्यों में तेजी लाई हुई है। उन्होंने कहा कि वह खुद लगातार लोगों के संपर्क में रहते हैं, लोगों की समस्या सुनकर  उनका हल भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहा पर भी विकास कार्य करवाने  की आवश्यकता पड़ती है, वहां पर कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन-जिन के क्षेत्र में पीने की पानी की कमी आ रही है, वहां-वहां पर नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की  कमी है वहां पर  नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मनदीप मोंगा, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश, केवल भट्टी, राहुल कुमार, चिराग, मैडम मधु और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …