अकाली दल को विधान सभा क्षेत्र राजासांसी से बड़ा झटका


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 जुलाई 2025:
विधान सभा क्षेत्र राजासांसी के गांव डल्लेके से शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब मौजूदा सरपंच सिमरजीत कौर, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह, पंच सुरिंदर कौर, पंच बलविंदर सिंह, पंच जस्सा सिंह, नंबरदार गुरमनजीत सिंह, बाज सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरलाल सिंह आदि पूरी पंचायत सहित आम आदमी पार्टी, हलका राजासांसी की इंचार्ज मैडम सोनिया मान की अगुवाई में ‘आप’ में शामिल हो गए।
इस अवसर पर हलका इंचार्ज मैडम सोनिया मान ने सभी शामिल हुए व्यक्तियों को पार्टी का मफलर पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। मैडम सोनिया मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Check Also

पुलिस स्मृति दिवस पीएपी मुख्यालय में मनाया गया, डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पंजाब पुलिस देश की अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; 1,804 पुलिस कर्मियों का बलिदान …