कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 जुलाई 2025: पंजाब सरकार के निर्देशों अनुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर के मार्गदर्शन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत की अगुवाई में जिला अमृतसर में 29 अल्ट्रासाउंड सेंटर्स को इम्पैनल किया गया है। इन सेंटर्स से पिछले एक वर्ष के दौरान 3812 गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ उठाया है।
अब यह सुविधा आम आदमी क्लीनिकों के मरीजों के लिए भी उपलब्ध करवा दी गई है और बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं इन सूचीबद्ध सेंटर्स से मुफ्त अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि इन 29 इम्पैनल सेंटर्स में से कुछ सेंटर्स के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये सेंटर्स अपने कार्य में सुधार नहीं करते, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. किरणदीप कौर ने आम जनता से अपील की कि वे इन सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स से गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड करवाकर इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं।
Check Also
हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
