कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 जुलाई 2025: ज़िले में पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के दिशा-निर्देशों के तहत पराली सुरक्षा फोर्स का गठन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि इस फोर्स में तहसीलदार/नायब तहसीलदार, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार/निरीक्षक सहकारी सभाएं, एस.एच.ओ, कृषि विकास अधिकारी/कृषि विस्तार अधिकारी और क्लस्टर अधिकारी शामिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह पराली सुरक्षा फोर्स गांव स्तर पर पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम का कार्य करेगी और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट संबंधित एस.डी.एम. को सौंपेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले के सभी एस.डी.एम. को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर पराली सुरक्षा फोर्स का गठन करें और पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम को सुनिश्चित करें।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र