कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने जुलाई में 12 भगोड़ों को किया गिरफ्तार

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 2 अगस्त 2025: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने जुलाई माह में 12 भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पी.ओ. स्टाफ और पुलिस थानों की टीमों द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न मामलों में वांछित 12 अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया गया। उन्होंने बताया कि मार्च से अब तक कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कुल 66 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …