शहर को प्लास्टिक से मुक्त करवाने की पहल के लिए जिला प्रशासन ने लिया अमृतसर केंद्रीय जेल का सहयोग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 अगस्त 2025: प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और टिकाऊ विकल्पों को प्रोत्साहित करने के साझा प्रयासों के तहत, अमृतसर जिला प्रशासन ने केंद्रीय जेल और ओटीटी ट्रांसफॉर्मेटिव ट्रस्ट के सहयोग से पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने बताया कि उनकी कोशिश पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस मुद्दे पर जारी निर्देशों को पूरी तरह लागू करने की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए दुकानदारों को ये थैले विकल्प के रूप में दिए जाएंगे। जो दुकानदार प्लास्टिक के उपयोग से नहीं रुकेंगे, उन्हें जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इस मिशन के लिए डॉ. सिमरप्रीत संधू के ओटीटी ट्रांसफॉर्मेटिव ट्रस्ट के सहयोग से थैलों के लिए कच्चा माल टेक्सटाइल उद्योग से लिया जाएगा और बैगों को अमृतसर केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा सिलाई किया जाएगा। ये बैग पर्यावरण-अनुकूल, टिकाऊ और ले जाने में आसान होंगे।
उन्होंने कहा कि जहां सैलानियों की आमद अधिक है, उन जगहों पर इन बैगों का इस्तेमाल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हमारा लक्ष्य नवंबर तक 3.5 लाख कपड़े के बैग तैयार करना है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि इस अभियान में मार्केट एसोसिएशनों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का भी सहयोग लिया जाएगा।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …