Breaking News

रंगला पंजाब विकास योजना; कृषि मंत्री ने जालंधर में 43.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंज़ूरी दी


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 8 अगस्त 2025: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने शुक्रवार को राज्य की प्रमुख ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के तहत 43.79 करोड़ रुपये के विकास कार्यो को प्रशासकीय मंज़ूरी दे दी।
यहां ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, कृषि मंत्री, जो इस योजना के नोडल मंत्री भी है, ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विज़न के अनुरूप पंजाब में विकास के मामले में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस अवसर पर उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में स्वीकृत 755 परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और उच्च गुणवत्ता मानकों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार 22.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर चुकी है, शेष फंड भी जल्द ही वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया से बात करते हुए, श्री खुडियां ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि सरकार डैम और दरिया में बढ़ते जल स्तर पर कड़ी नजर रख रही है।
इससे पहले, जालंधर प्रशासन ने कृषि मंत्री का यहां आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को रंगला पंजाब विकास योजना के तहत शुरू की गई विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …