अमृतसर से वंदे भारत चलने पर सांसद औजला ने किया धन्यवाद, लंबे समय से चली आ रही डिमांड हुई पूरी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 10 अगस्त 2025: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अमृतसर कटरा वंदे भारत ट्रेन शुरु होने पर रेलवे मिनिस्ट्री के साथ – साथ लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वह अमृतसर से दो खास ट्रेनों के लिए मांग कर रहे थे जिसके तहत एक ट्रेन 2023 में दी गई तो दूसरी ट्रेन आज शुरु की गई।
उन्होंने कहा कि अमृतसर एक टूरिस्ट सिटी है और जैसे यहां दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे की जरुरत है वैसे ही दिल्ली-अमृतसर-कटरा ट्रेन रूट की भी जरुरत है। जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे और आज वह पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, एक्सप्रेस वे है और ट्रेन है। उन्होंने कहा कि अमृतसर टूरिस्ट सिटी है और अब ट्रेन के बाद टूरिस्टों की तादात में और भी वृद्धि होगी जिससे ना सिर्फ टूरिस्टों को फायदा होगा और बल्कि अमृतसर के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वह सारे शहर निवासियों को इसकी बधाई देते हैं। इसकी बहुत जरुरत थी और अब लोगों के लिए जल्द ही नया स्टेशन भी बनेगा जो कि पिछली सरकार के समय अनाउंस हुआ था और कुछ डिजाइन के कारण काम रुका है जिसे भी जल्द ही शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए हमेशा ही मौजूद हैं और उनकी हर डिमांड केंद्र तक पहुंचाएंगे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …