Breaking News

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई एच.आई.वी./एड्स जागरूकता मुहिम की शुरुआत


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 अगस्त 2025: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार, सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर की अगुवाई में कार्यालय सिविल सर्जन अमृतसर से एच.आई.वी./एड्स जागरूकता मुहिम की शुरुआत जिला स्तरीय रैली आयोजित करके की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि यह मुहिम 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक, कुल 60 दिनों तक चलाई जाएगी। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ नाटकों, बैठकों और सेमिनारों के माध्यम से आम जनता को एच.आई.वी./एड्स से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एच.आई.वी./एड्स से बचाव के लिए जानकारी और सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है। यदि किसी व्यक्ति को इस रोग से संबंधित कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या आई.सी.टी.सी. सेंटर जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए और ए.आर.टी. सेंटर से इलाज शुरू करवाना चाहिए। इन केंद्रों पर मुफ्त जांच, इलाज और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है, और मरीज की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि एड्स पीड़ितों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और उनके इलाज में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. विजय गोत्वाल द्वारा लोगों को एड्स के कारणों, लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में विशेष जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डैपको स्टाफ मैडम शिखा, मैडम अंजू, समस्त आई.सी.टी.सी. एवं ए.आर.टी. स्टाफ उपस्थित रहे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …