प्रदेश के सड़क ढांचे को मजबूत किया जाएगा – विधायक बाबा बकाला


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 अगस्त 2025: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश के सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हलका श्री बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टोंग ने मौचीवाला बाजार से टोंगवाला पुल तक 2.50 किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण का आधारशिला रखी। इस कार्य की लागत लगभग 79.37 लाख रुपये होगी और इसे छह माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
विधायक टोंग ने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता से भी अपील की कि वे विकास कार्यों पर नजर रखें और किसी कमी को तुरंत सूचित करें।
इस सड़क के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
इस अवसर पर कई स्थानीय सरपंच और जनता मौजूद थी।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …