स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेटरनल-चाइल्ड डेथ रिव्यू और एईएफआई कमेटी की बैठक आयोजित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 अगस्त 2025: स्वास्थ्य विभाग अमृतसर की ओर से सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर की अध्यक्षता और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन की अगुवाई में मातृ-शिशु मृत्यु समीक्षा (मेटरनल-चाइल्ड डेथ रिव्यू) और टीकाकरण के दुष्प्रभावों संबंधी विशेष बैठक सिविल सर्जन कार्यालय, अमृतसर में आयोजित की गई।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि भारत में हर साल करीब 2.7 करोड़ बच्चों और 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के जरिए कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद कुछ मामूली साइड इफेक्ट्स जैसे बुखार, खुजली, सूजन, गांठ बनना और शरीर पर चकत्ते (रैशेज़) आदि हो सकते हैं, लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं होती। ये लक्षण कुछ दिनों में अपने आप या सामान्य दवाइयों से ठीक हो जाते हैं।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन ने बाल मृत्यु समीक्षा (चाइल्ड डेथ रिव्यू) की रिपोर्ट प्रस्तुत की और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत द्वारा मातृ मृत्यु समीक्षा (मेटरनल डेथ रिव्यू) की गई।
इस बैठक में डॉ. अश्वनी सरीन, जिला बीसीजी अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डॉ. अरविंदर सिंह, डॉ. जसकर्नजोत कौर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …