Breaking News

भाषा विभाग, पंजाब द्वारा ‘श्री अवतार सिंह पाश’ और ‘डॉ. हरिभजन सिंह’ विशेषांक के लिए स्तरीय रचनाओं की मांग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 अगस्त 2025: पंजाबी साहित्य, संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भाषा विभाग, पंजाब द्वारा समय-समय पर पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में पत्रिकाएं प्रकाशित की जाती हैं। इस संबंध में शोध अधिकारी (जिला भाषा कार्यालय, अमृतसर) डॉ. इंदरजीत सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा निदेशक श्री जसवंत सिंह जफर की अगुवाई में प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका ‘जन साहित्य’ का ‘श्री अवतार सिंह पाश’ और ‘पंजाबी दुनिया’ पत्रिका का ‘डॉ. हरिभजन सिंह’ विशेषांक प्रकाशित किया जाएगा। इन विशेषांकों को अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच प्रकाशित करने की योजना है।
इस उद्देश्य के लिए सभी साहित्यकारों/लेखकों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन पत्रिकाओं – जन साहित्य और पंजाबी दुनिया – के लिए स्तरीय रचनाएं/शोध पत्र भेजें।
रचनाएं/शोध पत्र निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला, भाषा भवन, नजदीक शेरांवाला गेट, पिन कोड – 147001 या ईमेल Punjabirasala.pblanguages@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। रचना भेजते समय लेखक द्वारा यह पुष्टि करना अनिवार्य होगा कि रचना मौलिक और अप्रकाशित है। साथ ही, लेखक का पूरा पता और फोन नंबर भी साथ संलग्न किया जाए।
अधिक जानकारी के लिए पत्रिका के संपादक डॉ. संतोष सिंह (शोध अधिकारी) से कार्यालय समय के दौरान फोन नंबर: 88725-11179 पर संपर्क किया जा सकता है। भेजी गई रचना की एक प्रति जिला भाषा कार्यालय, अमृतसर के ईमेल amritsar.dlo@gmail.com पर भी भेजने की अपील की गई है।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …