बेसहारा और अनाथ बच्चों की मदद के लिए मान सरकार का सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 25 अगस्त 2025: ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा बेसहारा और अनाथ बच्चों की भलाई के लिए शुरू की गई ‘स्पॉन्सरशिप स्कीम’ एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इस योजना के तहत अब तक 5,475 बच्चों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी बच्चे को ₹4,000/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के प्रयास कर सकें। अमृतपाल सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ज़रूरतमंद बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन जीवनज्योति-2’ भी चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मासूम बच्चों को भीख से मुक्ति दिलाना है। ये दोनों योजनाएँ समाज में बे सहारा और अनाथ बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगी।
अंत में अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार की ये कोशिशें नए पंजाब की नींव रखने में मील का पत्थर साबित होंगी और समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …