भारी बारिश से मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत, परिवार के सदस्य घायल


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 सितंबर 2025: भारी बारिश के दौरान हलका बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में राजविंदर सिंह के घर की छत गिरने से 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का हालचाल जानने के लिए हलका बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह टौंग सब-डिवीजनल अस्पताल, बाबा बकाला साहिब पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और एक मासूम बच्ची की मौत का गहरा आघात परिवार को कभी भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर तरह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विधायक टौंग ने लोगों से अपील की कि वे बारिश के मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और निचले इलाकों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन राज्य सरकार इससे निपटने के लिए हर प्रकार की तैयारियां कर रही है और बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …