कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 3 सितंबर 2025: गत दिवस कटरा जैमल सिंह गली भाटरिया में एक दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। जिस पर विधायक डॉ अजय गुप्ता दुख जाहिर करने के लिए मौके पर पहुंचे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह तहे दिल से कहना चाहता हूँ कि पंजाब सरकार इस प्राकृतिक आपदा में हर पंजाबी के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। वह व्यक्तिगत रूप से इस परिवार के दुःख में शामिल हूँ और आपको विश्वास दिलाता हूँ कि सरकार की ओर से हर संभव राहत और सहायता जल्द ही प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोट, डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी और आप के वॉलिंटियर्स भी उपस्थित थे।
Check Also
हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
