बाढ़ पीड़ितों की जो सेवा पंजाबवासियों ने की, वह एक मिसाल है: सिसोदिया


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 10 सितंबर 2025: इस आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की जो मदद पंजाबवासियों ने की है, वह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। यह बात दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने गाँव कोहाली में सोनिया मान द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1600 करोड़ रुपये देने का ऐलान करके पंजाब के साथ मजाक किया है, जबकि यहाँ 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय पंजाब सरकार पूरी तरह पंजाबवासियों के साथ खड़ी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस रैली के दौरान हल्का राजासांसी की प्रभारी सोनिया मान ने अपने जन्मदिन पर दो एंबुलेंसें हल्का राजासांसी को भेंट कीं। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंसें हमेशा बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवा कार्यों में काम आएंगी। मैडम सोनिया मान ने बताया कि इन एंबुलेंसों में ईंधन भी वह उपलब्ध कराएंगी और गाँव-गाँव मेडिकल कैंप आयोजित करके बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इस रैली में हल्का अटारी के प्रभारी तरसेम सिंह सियालका, लोकसभा हल्का अमृतसर के प्रभारी जसकरन सिंह बिदेशा, जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह संधू, जॉइंट सेक्टरी सुखदीप सिंह छीना और डॉ. भगवंत सिंह खियाला ने भी उपस्थित होकर सरकार की नीतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मनीष सिसोदिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंसों को रवाना किया गया। मैडम सोनिया मान द्वारा मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में दिलबाग सिंह कोहाली, लखविंदर सिंह लखा भिंडियां सैदां, राम सिंह चोगावां, सरपंच अवतार सिंह लाली सारंगड़ा, राजबीर सिंह तोला नंगल, नगर पंचायत राजासांसी के प्रधान अरविंदर सिंह बब्बू शाह, महंत बिट्टू बावा राम तीर्थ, काउंसलर कुलविंदर सिंह औलख, काउंसलर सरबजीत कौर, काउंसलर सिम्मी कौर, काउंसलर मीनाक्षी, काउंसलर चाचा दियाल सिंह, रेशम सिंह वड़ैच अदलीवाला, सतनाम सिंह अदलीवाला, सरपंच गुरमुख सिंह क्लेर, सरपंच झिरमल सिंह पद्धरी, सरपंच गुरजंट सिंह कोहाली, दविंदर सिंह भुल्लर, गुरशरण सिंह मानावाला, शिव कुमार चोगावां, सरताज सिंह जैलदार, सरपंच हरविंदर सिंह खियाला खुर्द, गुरविंदर सिंह फौजी भिट्टेवड्ड, सरपंच गुरजीत सिंह घुक्क मादोके, सरपंच मोर सिंह चैनपुर, बलदेव सिंह भुल्लर, दीपक चौहान, प्रभबीर बराड़, कनवल चोगावां, गुरजंट सिंह गिल, सरपंच परजीत सिंह पिंड बोपाराए बाज सिंह, रवलीन संधू आदि शामिल थे।

Check Also

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव: नामांकन भरने के अंतिम दिन तक जिला परिषद के लिए कुल 114 और पंचायत समितियों के लिए 745 नामांकन दाखिल

5 दिसंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक …