जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में 31 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार ले सकते हैं भाग
10,000 से 28,000 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन शब्दों का प्रकटावा डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर ने किया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रभजोत सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, भूतल, सुविधा केंद्र के निकट, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस कैंप में एस.बी.आई. इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, पेटीएम और एम.एस. ट्रेडिंग कंपनी, अमृतसर सहित प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के दौरान डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, पिकर, पैकर और लोडर आदि पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार, लड़के और लड़कियां दोनों, भाग ले सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पद और कंपनी की शर्तों के अनुसार 10,000 रुपये से 28,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
डिप्टी डायरेक्टर ने योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों सहित 31 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …