टौंग ने रईया मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया की की शुरुआत

कल्याण केसरी न्यूज़, बाबा बकाला साहिब, 20 सितंबर 2025: हल्का बाबा बकाला साहिब से विधायक श्री दलबीर सिंह टौंग ने रईया मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें उनकी फसल की उचित कीमत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की अगुवाई में खरीफ सीजन की फसलों की समय पर खरीद को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडी में आने वाले हर किसान को पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक टौंग ने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, तौल कांटे और आवागमन की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से खरीद प्रक्रिया को पूरा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती से जुड़े हर परिवार की भलाई के लिए लगातार नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है। सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और फसलों की विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …