कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 सितंबर 2025: जनसुरक्षा मुहिम के तहत 24 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे सेलीब्रेशन रिज़ॉर्ट, वेरका–मजीठा बाईपास पर एक मेगा कैंप लगाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एच.डी.एफ.सी. बैंक के मार्केटिंग मैनेजर श्री तरण शर्मा ने बताया कि इस कैंप में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि इस कैंप में बैंक और सेवा केंद्र से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में अन्य बैंकों के अधिकारियों के अलावा भारतीय रिज़र्व बैंक के रीजनल डायरेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Check Also
आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम
ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र