एयरपोर्ट रोड पर हैपी पूजी के नए आभूषण शोरूम “गहना” का भव्य उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2025: के.डी. मार्केट, एयरपोर्ट रोड स्थित एक नए आभूषण शोरूम “गहना” का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस शोरूम का शुभारंभ सरदार हैपी पूजी जी द्वारा किया गया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद गुरजीत औजला के पी.ए. सतीश जेतली ने रिबन काट कर शोरूम का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सतीश जेतली ने अपनी ओर से और गुरजीत औजला परिवार की ओर से हैपी पूजी को हार्दिक बधाई दी और व्यापार में सफलता की कामना की।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें भुपिंदर सिंह पूजी, हरपन औजला, गुरवीन सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह पूजी, मीत पाम गरुव, तरुण ओहरी, मनीष अरोड़ा, चरणजीत सिंह पूजी आदि शामिल थे।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नए शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र की आभूषण व्यापार में एक नई पहचान बताया।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …