भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही हम जीवन को बना सकते हैं खुशहाल – कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर दी शुभकामनाएं
कहा, पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए वचनबद्ध है

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 07 अक्टूबर 2025: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से दुनिया को अच्छे कर्म करने की सीख दी और हमारा सभी का कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें, ताकि समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
प्रकट दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में जाकर नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा प्राप्त कर हमें संविधान प्रदान किया, जिस पर चलकर आज हम देश और खुद का नाम रोशन कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृत के पहले कवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना महान महाकाव्य रामायण पूरी दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को नैतिक मूल्यों, इंसानियत और भलाई का मार्ग दिखाते हुए एक समतावादी समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की सदियों पुरानी शिक्षाएं आज के समाज को भी वैसी ही प्रेरणा दे रही हैं। उन्होंने दुखी और पीड़ितों को संबल दिया और उन्हें सच्चे मार्ग पर चलाया।
श्री हरभजन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भगवान वाल्मीकि जी का तप स्थल पंजाब में स्थित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज के इस पवित्र अवसर पर हम सभी प्रण लें कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और पीड़ितों की सेवा के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर समाज की रचना करें।
इस अवसर पर विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित किया गया। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि श्राइन ट्रस्ट की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक श्री जसबीर सिंह संधू, विधायक श्री दलबीर सिंह टौंग, विधायक श्री इंदरबीर सिंह निज्जर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री करमजीत सिंह रिंटू, हलका इंचार्ज राजासांसी मैडम सोनिया मान, एस.सी. वेलफेयर के डायरेक्टर श्री रविंदर हंस ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया और भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की लाखों शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त इस आयोजन में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी, एस.डी.एम. लोपोके श्री संजीव शर्मा, श्री सतपाल सोखी, डॉ. इंदरपाल सिंह, श्री मुखविंदर सिंह विरदी, श्री हसनप्रीत सिंह स्यालका, श्री पल्लव श्रेष्ठा, श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल के जनरल मैनेजर श्री सुखमंदीप सिंह, श्री सतिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. की माता श्रीमती सुरिंदर कौर, श्री सतनाम सिंह मठारू, हरप्रीत सिंह बेदी, तरसेम कल्याण, युवा नेता श्री रेशम सिंह वड़ैच, सुखदीप सिंह छीना, डॉ. भगवंत सिंह, गुरशरण सिंह नीटा, मैडम रवलीन कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र