सरकारी स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 09 अक्टूबर 2025: शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत, शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों अनुसार शिक्षा ब्लॉक अमृतसर–1 के सरकारी स्कूलों की नवगठित स्कूल प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी.) के सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस विशेष प्रशिक्षण कैंप में जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) श्री कंवलजीत सिंह संधू ने विशेष रूप से उपस्थित होकर समिति सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अमृतसर ज़िले के 827 प्राइमरी और 418 अपर प्राइमरी स्कूलों की प्रबंधन समितियों को स्कूलों के सर्वांगीण विकास, उनकी जिम्मेदारियों और विभाग से संबंधित कार्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ये प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
डी.ई.ओ. संधू ने बताया कि अब तक जिले के 75 प्रतिशत से अधिक एस.एम.सी. सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। यह प्रशिक्षण सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मज़बूती देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री गुरदेव सिंह, परमिंदर सिंह सरपंच (जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर), सी.एच.टी. कुलविंदर कौर गिलवाली, मुख्याध्यापक मलकित सिंह, बी.आर.सी. हरी ओम, बी.आर.सी. अरविंदर सिंह, राघव, उमेश सैनी, राजेश कुमार, चेयरमैन नीलू चब्बा, चेयरपर्सन श्रीमती सुरैय्या (खालसा नगर), चेयरपर्सन कुलविंदर कौर (वरपाल), साहिब सिंह, नवनीत कौर, सुखविंदर कौर, किरनदीप कौर, दलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में एस.एम.सी. समिति सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …