विधायक जसविंदर सिंह रमदास द्वारा गांव वंचड़ी में 121.95 लाख की लागत से नई जल आपूर्ति योजना की रखी गई नींव

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 अक्टूबर 2025: आम आदमी पार्टी के अटारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री जसविंदर सिंह रमदास ने आज गांव वंचड़ी में NABARD योजना के अंतर्गत तैयार की जा रही नई जल आपूर्ति योजना का नींव पत्थर रखा। यह परियोजना कुल 121.95 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जो क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ और निरंतर पीने का पानी उपलब्ध करवाएगी।
इस योजना के तहत 450 फीट गहरा ट्यूबवेल खोदा जाएगा और 75,000 लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी। पूरे गांव में लगभग 15,595 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी ताकि हर घर तक पानी की सुविधा पहुँच सके। इस परियोजना के लिए 12.5 बीएचपी की मोटर और 8 किलोवाट का जनरेटर लगाया जाएगा, जो लगातार जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
इस अवसर पर विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी हर नागरिक का मूल अधिकार है और सरकार इस अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति योजनाओं से न केवल गांववासियों को स्वस्थ जीवन मिलेगा, बल्कि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली मेहनत से भी राहत मिलेगी। विधायक रमदास ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अन्य गांवों में भी इस तरह की योजनाएं शुरू की जाएंगी।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …