सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने गाँव जट्टां में 150 एकड़ प्रभावित खेतों को बचाने के लिए डि-वॉटरिंग सुविधा का किया उद्घाटन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 अक्टूबर 2025: पद्मश्री डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी सांसद (राज्यसभा) ने शनिवार को ब्लॉक रमदास के गांव जट्टां में डि-वॉटरिंग (जल निकास) सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि से रुके हुए पानी को निकालने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस नयी सुविधा में लगभग चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क शामिल है, जो खेतों में जमा पानी को बाहर निकालने में सक्षम है। इससे किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद मिलेगी और जमीन की उपजाऊ शक्ति बनी रहेगी। यह पहल सन फाउंडेशन द्वारा की गई है और इससे कई परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जिनकी आजीविका लंबे समय से जलभराव के कारण प्रभावित हुई थी।
उद्घाटन के बाद डॉ. साहनी ने गाँव के प्रभावित परिवारों को रिहैबिलिटेशन किट्स वितरित की, जिसमें बिस्तर, गद्दे, किचन सेट, फर्नीचर, राशन, फॉगिंग मशीन आदि शामिल हैं।
डॉ. साहनी ने कहा की यह डि-वॉटरिंग परियोजना हमारे किसानों के लिए सामान्य जीवन बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोई किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण परेशान न हो, इसके लिए समय पर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंजाब के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी इस तरह की पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा।
स्थानीय निवासियों और किसानों ने डॉ. सहनी को उनकी सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …