उपचुनाव 021-तरन तारन के मद्देनज़र 9 नवंबर शाम 6:00 बजे से 11 नवंबर शाम 6:00 बजे तक रहेगा ड्राई डे

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 अक्टूबर 2025: विधानसभा क्षेत्र 021-तरन तारन के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए आबकारी आयुक्त पंजाब ने आदेश जारी किए हैं कि विधानसभा क्षेत्र तरन तारन और इसके साथ लगते क्षेत्रों के तीन किलोमीटर के दायरे में 9 नवंबर शाम 6:00 बजे से 11 नवंबर शाम 6:00 बजे तक तथा 14 नवंबर को ड्राई डे घोषित रहेगा।
जिला चुनाव अधिकारी श्री राहुल (आई.ए.एस.) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर शाम 6:00 बजे से 11 नवंबर शाम 6:00 बजे तक विधानसभा क्षेत्र तरन तारन तथा इसके आसपास के तीन किलोमीटर क्षेत्र में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 14 नवंबर, जो कि वोटों की गिनती का दिन है, उस दिन भी इन्हीं क्षेत्रों में ड्राई डे रहेगा।
यह आदेश समय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एकतरफा जारी कर आम जनता को संबोधित किया गया है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …