आप मज़ाक नहीं, बल्कि पंजाब के लिए त्रासदी है: वड़िंग

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2025: कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्यों की आलोचना की है कि उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीलैड) फंड के तहत ग्रांट जारी करने के लिए आबंटित धनराशि का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया है।
इस श्रृंखला में, एक समाचार पत्र में प्रकाशित विवरण का हवाला देते हुए, वड़िंग ने उल्लेख किया कि पंजाब के सात आप के राज्यसभा सदस्यों ने 70 प्रतिशत धनराशि इस्तेमाल नहीं है। यह या तो उनकी निर्दयता को दर्शाता है या इन फंडों की उपलब्धता और उपयोगिता के बारे में उनकी अज्ञानता को जाहिर करता है।
उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि ऐसा तब होता है, जब राज्यसभा के सदस्यों को उनकी सार्वजनिक/राजनीतिक सेवा के अलावा, अन्य कारणों से ‘चुना’ जाता है। यह देश में सबसे दुर्लभ मामलों में से एक होना चाहिए कि पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्यों के एक पूरे ‘झुंड’ ने सांसद कोटे के तहत उन्हें आबंटित धनराशि का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अप्रयुक्त छोड़ दिया हो।
वड़िंग ने कहा कि आज एक अखबार द्वारा किए गए खुलासे से पता चलता है कि कैसे सांसद उस धन को दबाए बैठे हैं, जिसका इस्तेमाल वे राज्य के विकास के लिए कर सकते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की सेवा करना आम आदमी पार्टी की कभी प्राथमिकता नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई मज़ाक नहीं है। बल्कि यह पंजाब के लिए त्रासदी है, जो दिन-ब-दिन हो रहे खुलासों से उजागर हो रही है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …