
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 अक्टूबर 2025: आम आदमी पार्टी के अमृतसर देहाती क्षेत्र के नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर हुसनप्रीत सिंह सियालका ने बताया कि पार्टी की ओर से नशे के खिलाफ चल रही जंग को और मज़बूत करने के लिए जिला स्तर पर सदस्यों और हल्का कोऑर्डिनेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में डी.सी. कॉम्प्लेक्स में हल्का कोऑर्डिनेटरों और अन्य पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सियालका ने जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा के लिए हल्का-वार ट्रेनिंग और ग्राम रक्षा समितियों की विशेष बैठक 6 और 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें मोर्चे के सभी सदस्यों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़े कार्यों और जागरूकता मुहिम के बारे में विस्तार से शिक्षा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार नशा मुक्त पंजाब की दिशा में पूरे जोश और समर्पण के साथ काम कर रही है। पार्टी के नशा मुक्ति मोर्चा के माध्यम से हर गांव और शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके और एक स्वस्थ पंजाब की नींव रखी जा सके।
इस अवसर पर हल्का कोऑर्डिनेटर सुखदीप सिंह छीना (राजासांसी), पंथजीत सिंह (अजनाला), पृथ्वीपाल सिंह, दया सिंह (जंडियाला), कुलदीप सिंह (छज्जलविंडी), युवराज सिंह बल्ल, अभे रंधावा, कुलदीप सिंह रोबिन, गुरशरण सिंह नीटा, दविंदर लाडी, मंदीप सिंह तनेल, पवंदीप सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह और गज्जन सिंह (अटारी) सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र