कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 नवंबर 2025: जिला कोष अधिकारी अमृतसर, सुखबीर कौर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनर सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी सुविधा प्रदान करने हेतु एक “पंजाब सरकार पेंशनर सेवा मेला” तीन दिनों के लिए 13 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जिला कोष कार्यालय, अमृतसर में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जिले के सभी पेंशनरों, परिवार पेंशनरों तथा पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज़ — पी.पी.ओ. की प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक — साथ लेकर इस मेले में शामिल हों और अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ उठाएँ।
Check Also
आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम
ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
