एकनूर सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय: पार्षद लक्की

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 24 नवंबर 2025: राष्ट्रीय नौजवान सोशल एंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के धार्मिक यूनिट एकनूर सेवा ट्रस्ट की ओर से 170वीं मासिक बस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी मंदिर और शिव बाड़ी मंदिर (हिमाचल प्रदेश) के दर्शन करवाए गए। महामाई चिंतपूर्णी के जयकारों की गूंज में बस यात्रा का शुभारंभ मजीठा रोड से पार्षद राज कंवलप्रीत पाल सिंह लक्की द्वारा किया गया। लक्की ने कहा कि पिछले करीब 15 सालों से हर महीने श्रद्धालुओं को अलग-अलग मंदिरों, गुरुद्वारों वह अन्य धार्मिक संस्थाओं के दर्शन करवाना पुण्य का काम है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य करके खासकर युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने व धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वह समाज की सेवा में समर्पित संस्थाओं के साथ मिलकर दिन-रात सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक योगदान अदा करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच ने अतिथियों को सम्मानित करते उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले 30 वर्षों से हर तरह के सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही है। जिसके लिए पूरी टीम के सदस्य बधाई के पात्र हैं। यात्रा के दौरान धार्मिक जागरण गायक सनी सिंह, रिंकू शर्मा, लवलीन वडैच, आशा रानी, कनिका विभिन्न प्रतिभागियों ने भजन गाते हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। यात्रा के दौरान पार्षद अमन ऐरी, बलबीर भसीन, डॉ. नरिंदर चावला,धीरज मल्होत्रा, अर्जुन मदान, विकास भास्कर, जतिंदर अरोड़ा, सुशील शर्मा, राम सिंह पवार, दीपक सभरवाल, प्रिंस, ललित मल्होत्रा, हरमिंदर सिंह उप्पल, कमल शर्मा, रमेश चोपड़ा, जतिन नन्नू, संदीप शर्मा, विने अरोड़ा, देव शर्मा, मोनू शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अशोक कुमार, जसबीर कौर, अर्जुन चोपड़ा, भूपिंदर सिंह, महेश कुमार, गौतम शर्मा, गुंजन शर्मा, मुन्ना ममता, बबीता, मानसी, नीलम रामपाल, सीमा शर्मा, विशाली, शैली, शिवम राजपूत, ज्योति कपूर, मनिंदर कौर आदि उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र