पंजाब की आध्यात्मिक पहचान को मजबूती – पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवंबर 2025: आम आदमी पार्टी के हल्का दक्षिणी से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने विधानसभा द्वारा श्री अमृतसर साहिब (शहर के आंतरिक हिस्से), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को “पवित्र शहर” का दर्जा देने के ऐतिहासिक फैसले का दिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पंजाब की आध्यात्मिक विरासत, संस्कृति और धार्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगा।
डॉ. निज्जर ने कहा कि यह पवित्र पहल गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कृपा और आशीर्वाद से संभव हुई है, जो सिख कौम ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया का विशेष धन्यवाद किया, जिनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के चलते यह कदम संभव हो पाया।
डॉ. निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरण पवित्र 141 गांवों के विकास के लिए 50–50 लाख रुपये प्रति गांव, कुल 71 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय आप सरकार को अन्य पार्टियों से अलग और विशिष्ट दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आप सरकार गुरुओं की बाणी और शिक्षाओं से प्रेरणा ले कर पंजाब की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह ऐतिहासिक फैसला पंजाब की आध्यात्मिक धरोहर को संजोने और संस्कारों को नई ताकत देने की दिशा में एक पक्का कदम है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …