
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 नवंबर 2025: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अपनी माता गुरमीत कौर औजला की बरसी के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी याद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर सांसद औजला, उनके भाई सुखजिंदर सिंह औजला और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बरसी के उपलक्ष्य में आज सुखमनी साहिब का पाठ रखा गया, जिसके उपरांत पाठ का भोग डाला गया और संगत को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल में सभी ने माता गुरमीत कौर औजला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री डा. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू, पूर्व शहरी प्रधान जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, पूर्व देहाती प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर, पूर्व विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, अमृतसर जिला प्रधान सौरभ मदान, पार्षद राजकंवल प्रितपाल सिंह लक्की, पूर्व पार्षद हरपन औजला, महिला कांग्रेस जिला प्रधान शिवानी शर्मा, पूर्व पार्षद प्रभद्याल महाजन, पार्षद नरिंदर सिंह तुंग, पार्षद सोनू दत्ती, कांग्रेसी नेता गिरीश कुमार, तरनतारन कांग्रेस प्रधान राजबीर भुल्लर, रिटायर्ड डीएमओ अजयपाल सिंह रंधावा, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर, सहित अनेक कौंसलर, समाजिक जत्थेबंदियां और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी ने माता गुरमीत कौर औजला के स्नेही स्वभाव, सेवाभाव और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र